खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. के निर्देशानुसार और सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आंकलन करने सहित आवश्यकताओं पर चर्चा करने के लिए 23 अप्रैल से 2 मई तक ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जन चौपाल के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सहित जिला, जनपद स्तरीय तथा ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की नामजद ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सम्बन्धितों को नियत तिथि पर सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के अनुसार जिले के जनपद पंचायत दरभा के समस्त ग्राम पंचायतों में 23 अप्रैल 2025, बकावंड के सभी ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल, बास्तानार के ग्राम पंचायतों में 26 अप्रैल, जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में 28 अप्रैल, जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायतों में 30 अप्रैल, तोकापाल के ग्राम पंचायतों में 1 मई तथा लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में 2 मई 2025 को जनचैपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिसमेें सम्बन्धित अधिकारी और अन्य मैदानी अमला ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित कर ग्राम पंचायत की मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं पर परिचर्चा करने के साथ ही निर्धारित प्रपत्र में जानकारी जिला पंचायत बस्तर में प्रस्तुत करेंगे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

