खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के ग्राम मुलमुला के सरपंच प्रार्थिया चम्पी भोयर अपने देवर हेमंत भोयर एवं गांव के गंगिता कौशिक के साथ निजी कार्य से मोटर सायकल में ग्राम मुलमुला से कोण्डागांव जा रहे थे, इस दाैरान कार क्रमांक सीजी 27 एल 2243 के चालक पुरेन्द्र कौशिक द्वारा उनका पीछा करते हुये डोंगरीगुडा ढाबा के आगे मेन रोड पर पुरेन्द्र कौशिक के द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया, एक्सिडेंट से आई गंभीर चोट के कारण हेमंत भोयर की मृत्यु होने की सुचना पर मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। साथ ही सूचनाकर्ता के द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये, थाना कोण्डागांव पुलिस टीम के द्वारा मामले की गंभीरता पूर्वक सूक्ष्मता से जांच की गई।
जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं शव का पंचनामा कर शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया। सम्पूर्ण जांच से पाया गया कि पूर्व रंजिशवश आरोपी पुरेन्द्र कौशिक के द्वारा जान बुझकर जान से मारने के उद्देश्य से अपने कार से मोटर सायकल को ठोकर मारा गया तथा जब मृतक की मृत्यु नही हुई थी, तो एक लोहे के पाईप से उसके सर पर वार किया गया। जिस पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 140/2025 धारा 103 (1) बीएनएस कायम किया गया एवं आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन एवं हथियार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. नवल कोड़ापी, शशिभूषण पटेल सउनि. चिन्ता राम ध्रुव, राजकुमार कोमरा, प्र०आर. नरेन्द्र देहरी का योगदान रहा।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

