खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना गोण्डाहूर पुलिस काे मुखबीर से सूचना मिली कि मवेशी तस्कराें के द्वारा क्रूरता पूर्वक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 19 बीक्यू 4717 में भरकर पीव्ही 133 डेम जाने वाले पगडंडी रास्ते से हांकेर जाने वाले रास्ते से होकर महाराष्ट्र कत्लखाना ले जा रहे हैं। मवेशी तस्करी की सूचना पर माैके पर पंहुची गोण्डाहूर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पिकअप वाहन से 5 नग गौवंश मवेशी बरामद कर आरोपी 1. दिलीप राय पिता स्व. सुरेन राय उम्र 47 वर्ष साकिन पीव्ही 36 चांदीपुर, 2. राहुल राय पिता दिलीप राय उम्र 19 वर्ष साकिन पीव्ही 36 चांदीपुर, 3. संजीत दास पिता सुकुमार दास उम्र 40 वर्ष साकिन पीव्ही 28 चांदीपुर एवं 4. मुकेश राय पिता बलराम राय उम्र 25 वर्ष साकिन पीव्ही 36 चांदीपुर काे गिरफ्तार कर गौवंश काे क्रूरता पूर्वक परिवहन कर करने का अपराध पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 5 मवेशी, एक पिकअप वाहन एवं एक मोटर सायकल जप्त किया गया है।
थाना प्रभारी गोण्डाहूर रामचंद्र साहू ने बताया कि मवेशी तस्करी होने की सूचना मिलने पर गोण्डाहूर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 5 नग गौवंश मवेशी को बरामद कर आरोपी दिलीप राय, राहुल राय, संजीत दास, एवं मुकेश राय को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर आराेपियाें काे जेल दाखिल किया गया । मामले में थाना प्रभारी गोण्डाहूर सहित सउनि एवेरतुस केरकेट्टा, जगमोहन कश्यप, प्रधान आरक्षक बाबूलाल गावडे आरक्षक चंदन कुलदीप, सौरभ सलाम, गौतम दुग्गा, विजय सलाम, रघुवीर शोरी, का योगदान रहा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

