खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण में जवान सुरक्षा में लगे हुए थे। इस दौरान नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फाेट में एक जवान बलीदान हो गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर में तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण कार्य जारी है। उसकी सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया गया है। इसी दौरान प्रेशर आईईडी विस्फाेट हुआ, जिसकी चपेट में आने से 19वीं बटालियन सीएएफ का जवान मनोज पुजारी उम्र 26 वर्ष बलिदान हो गया।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि तोयनार से फरसेगढ़ के बीच बन रही सड़क की सुरक्षा के लिए सीएएफ के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब तोयनार से फरसेगढ़ की ओर चार किलोमीटर दूर मोरमेड गांव के जंगल में था। तब सुरक्षाबल के जवान मनोज का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और वह बलीदान हो गया। उन्हाेने कहा कि ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने वाले कार्यों की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को निशाना बनाना नक्सलियों का कायरतापूर्ण कृत्य है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान जारी है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

