खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 25 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के संपूर्ण जीवन, देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को बताया जा रहा है। जिसके लिये भाजपा विभिन्न कार्यक्रम,चर्चा, गोष्ठी का आयोजन कर रही है। इसी तारतम्य में आगामी 22 अप्रैल को स्थानीय पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाॅल में विशेष संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कर रही है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बघेल शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने विविध कार्यक्रम कर रही है। 22 अप्रैल को आयोजित विशेष संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनायें।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि डा.अंबेडकर ने भारत के संविधान की नींव रखी। भाजपा के डा. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम में नगर निगम पूर्ण सहयोग और गरिमा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला मंत्री नरसिंह राव ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में कार्यकर्ता समस्त कार्यकर्ता सम्मिलित हो एवं आमजन को भी जोड़ने प्रयास करें। बाबा साहेब के विचारों का व्यापक प्रसार कार्यक्रम का उद्देश्य है।
बैठक का संचालन नगर महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य एवं आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने किया। इस दाैरान योगेंद्र पाण्डेय, खेमसिंह देवांगन, हरिराम मंडावी, प्रवीण सांखला, पुरुषोत्तम जोशी, आलोक अवस्थी, शशिनाथ पाठक, तुलसुराम कश्यप, दिनेश के.जी., राजपाल कसेर, संतोष गौर, लक्ष्मण झा, यशवंत ध्रुव, पितामह नायक, संजय विश्वकर्मा, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, कलावती कसेर, उमा मिश्रा, ललिता बघेल, उर्मिला यादव, आशा साहू, श्वेता बघेल, गायत्री बघेल, पूनम सिन्हा, गिरिजा गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, हरीश पारेख, तरूण पाण्डे, मुन्नालाल कश्यप, सुखदेव मंडावी, गणपति, दिलीप दास सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान

