खबर वर्ल्ड न्यूज-कोंडागांव। जिले के केशकाल क्षेत्र में जनजातीय संस्कृति का प्रमुख त्योहार मरका पंडुम आज रविवार काे मनाया गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर आमा जोगानी की विशेष पूजा-अर्चना की। मरका पंडुम त्योहार प्रकृति और अन्नदाता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का प्रतीक है। इस दौरान पारंपरिक नृत्य और गीत-संगीत का आयोजन किया गया, पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।
बस्तर अंचल में आमा जोगनी पर्व की अलग पहचान है। यह विशेषकर महिलाओं की आस्था से जुड़ा है। ग्रामीण आमा जोगनी से परिवार, फसल और पशुधन की रक्षा की प्रार्थना करते हैं। ग्राम देवी के स्थल पर विशेष पूजा की जाती है। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भोग लगाया जाता है। इस वर्ष के आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में गीत-नृत्य प्रस्तुत किए। स्थानीय बुजुर्गों के मार्गदर्शन में पूजा संपन्न हुई। समुदाय के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

