खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ग्राम जोबा में पानी की भीषण समस्या से लोग जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जोबा गांव के 1700 लोग एक ही कुएं पर निर्भर हैं, इन दिनाें लगातार हाे रही बारिश से मिली राहत से कुएं का पानी 15 दिन और चल जायेगा। पानी की समस्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोज सुबह 6 बजे से ही जाेबा गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी के बर्तन लेकर कुएं की तरफ निकल पड़ते हैं। लंबी दूरी तय करके कुएं का पानी लाना मजबूरी बन गया है, यह स्थिति कई सालों से बनी हुई है।
गांव की सरपंच सुपन कश्यप के अनुसार गांव से महज 5 किलोमीटर दूर कोसारटेडा बांध स्थित है। इस बांध से गांव को पानी मिल सकता है, कई बार आवेदन किया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालसिंग बघेल ने बताया कि प्रशासन को कई बार प्रोजेक्ट भेजा गया है। कोसारटेडा से पानी की सप्लाई संभव है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं ग्रामीणाें का कहना है कि रोज पानी की तलाश में निकलना पड़ता है, गर्मी में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, तब दूसरे गांव से पानी लाना पड़ता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

