खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजनांदगांव स्थित संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के भव्य वार्षिकोत्सव समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों में न केवल उनकी प्रतिभा, बल्कि उनके भीतर गहराई से रचे-बसे संस्कारों की झलक भी प्रस्तुत की। बृजमोहन ने कहा, यह कार्यक्रम हमें याद दिलाता है कि विद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की कार्यशाला भी है। विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को हार्दिक बधाई, जो निरंतर इस मूल मंत्र को साकार करने में जुटे हैं।
“जहाँ ज्ञान हो और संस्कार हों, वहीं से राष्ट्र निर्माण की नींव पड़ती है।” शिक्षा हमें सोचने, समझने और आगे बढ़ने की शक्ति देती है, वहीं संस्कार हमें ज़मीन से जोड़े रखते हैं। इन दोनों का समन्वय ही एक सशक्त, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करता है। इस दिशा में स्कूल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यही वह स्थान है जहाँ बच्चों को न केवल ज्ञान की रोशनी मिलती है, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों की नींव भी मजबूत होती है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

