खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें थाना प्रभारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। यह ट्रांसफर लिस्ट एसपी विजय अग्रवाल ने जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार शशांक सिंह को गिधौरी से स्थानांतरित होकर भाटापारा शहर थाना प्रभारी बनाया गया है, रितेश मिश्रा को कसडोल से स्थानांतरित होकर सिमगा थाना प्रभारी बनाया गया हैं। योगिता खापर्डे को सिमगा से स्थानांतरित होकर कसडोल का थाना प्रभारी बनाया गया है, हेमंत पटेल को रक्षित केंद्र से स्थानांतरित होकर गिधौरी का थाना प्रभारी बनाया गया है, परिवेश तिवारी को भाटापारा शहर से स्थानांतरित होकर रक्षित केंद्र बलौदाबाजार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


