खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। विधायक चैतराम अटामी गीदम जनपद पंचायत क्षेत्र के गुमलनार, मुस्तलनार, छोटे करका, बड़े करका, कासोली-1,कासोली-2, कोरलापाल, घोटपाल, पुरनतराई एवं जोडातराई के भ्रमण पर पहुंचकर विधायक ने आज शनिवार काे ग्रामीणों से मुलाकात कर विकास कार्यो के संबंध में चर्चा कर ग्राम पंचायतों के कार्यों को जल्द पूरा करवाने हेतु निर्देशित किया। विधायक चैतराम अटामी इस दौरान युवाओं से भी रूबरू हुए एवं उन्हें क्रिकेट किट, फूटबाल, वॉलीबाल एवं बैडमिंटन किट भेंट किया।
तत्पश्चात विधायक चैतराम अटामी ने प्रति वर्ष की भांति आयोजित परंपरागत गीदम मेले के लिये गणमान्य जनों के साथ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार पहुचकर पूजा अर्चना कर सुख एवं समृद्धि की कामना की व गीदम मेले के लिए देवी को आमंत्रित किया। विधायक चैतराम अटामी ने भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में विधायक निधि मद से प्रदत्त टैंकर की पूजा अर्चना कर समिति के सदस्यों को सौंपा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता व ग्रामीण समर्थक माैजूद रहे।
Trending
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई

