खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला मुख्यालय में सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद को लेकर श्रीराम मानस मंडल की ओर से 23 अप्रैल 2025 को ‘सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रवाद महा-संगम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक और वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य वक्ता होंगे। वे युवाओं को भारतीय सनातन मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम हैं। उनके व्याख्यान की विशेषता है कि वे तथ्यों और ऐतिहासिक उदाहरणों के साथ अपनी बात रखते हैं। वे भारत को एक भौगोलिक इकाई से अधिक, एक जीवंत सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्रस्तुत करेंगे। श्रीराम मानस मंडल कोण्डागांव के तत्वावधान में राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति का महासंगम आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम भारतीय युवाओं को उनके गौरवशाली अतीत से जोड़ने में मदद करेगा। इससे वे अंधविश्वास से दूर होकर जागरूक नागरिक बन सकेंगे। श्रीराम मानस मंडल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और मूल्यों की पुनर्स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

