खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कैम्प जीड़पल्ली से कोबरा 208 की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुर्कराजगुट्टा के जंगल पहाड़ी में नक्सलियों के द्वारा कांक्रीट आरसीसी स्लेब से बंकरनुमा कमरा 20 बाय 8 फीट की साइज का बंकरनुमा कक्ष बनाया गया था, उक्त बंकर से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये 6 नग सोलर प्लेट, 6 नग जरकीन, 2 नग नक्सली वर्दी, 2 नग सिलिंग पंखा बरामद किया गया है। कोबरा 208 के जवानाें द्वारा पूरे क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान मुर्कराजगुटटा की पहाड़ी जंगल से नक्सली सामान के छिपाने के जगह को खोजकर नष्ट किया गया है। इसके पूर्व सुरक्षाबलाें के द्वारा कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगल से नक्सलियों के द्वारा हथियार बनाने का उपकरण, औजार, विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलाें के द्वारा अब तक नक्सलियाें के काेर इलाके में 12 डंप साइट्स को चिन्हित कर नष्ट किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के प्रभाव वाले सबसे सुक्षित माने जाने वाले बटालियन कोर इलाके में लगातार गश्त सर्चिंग की कार्रवाही की जा रही है। सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सलियों के बटालियन नंबर 1 के कोर जोन में उक्त बंकर बना रखा था। नक्सली संगठन हिड़मा जैसे दुर्दांत नक्सलियों काे फोर्स से बचाने पक्का बंकर बनाया था। इससे पहले भी सुरक्षाबलाें के जवान नक्सलियों द्वार बनाये गये अंडरग्राउंड बंकर मिल चुके हैं, लेकिन अब तक सीमेंट और ईंट से बना बंकर नही मिला था, पहली बार पक्के कंक्रीट का बंकर बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली संगठन अपने बड़े नक्सली कैडर को छुपाने और नक्सली गतिविधियों को ड्रोन या यूएवी की नजर में आए बिना अपनी कारगुजारियें काे जारी रखने के लिए यह पक्का बंकर बनाया था ।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

