अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ और मां लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो मां लक्ष्मी घर की चौखट तक आकर लौट जाती हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन खास नियमों का ध्यान रखें। जानें क्या न करें।
अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये काम
न करें ये काम – अक्षय तृतीया किसी भी तरह के गलत कार्य न करें जैसे चोरी, झूठ, या जुआ आदि इन कामों को करने से घर से बरकत चली जाती है और जीवन में लंबे समय तक बुरे परिणाम भगतने पड़ सकते हैं। कलह क्लेश से बिलकुल बचना चाहिए। इस दिन बड़े बुजुर्गों के अपमान से माता लक्ष्मी रूष्ट हो सकती है।
सफाई किस समय करें – अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी शाम के बाद झाड़ू न लगाएं। झाड़ू में देवी मां लक्ष्मी का वास माना गया है। शाम के बाद घर में झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है। ध्यान रहें इस दिन घर में गंदगी न करें।जिस घर में गंदगी रहती है वहां धन की देवी मां लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती हैं। इस दिन साफ-सफाई न करने से घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य का आगमन हो सकता है। सुबह के बाद सूर्यास्त से पहले ही सफाई कर लें। शाम को घर की चौखट पर बैठना भी नहीं चाहिए।
अन्न-जल – अक्षय तृतीया पर आपके घर के दरवाजे पर कोई जरुरतमंद, भिखारी या पशु-पक्षी आए तो उन्हें बिना अन्न-जल दिए जाने न दें। ऐसा करने पर कमाए हुए पुण्य का फल नहीं मिलता। माता लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है और दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ता।
उधारी पड़ेगी भारी – अक्षय तृतीया के दिन आपको किसी से उधार मांगकर खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से समृद्धि नहीं दरिद्रता आती है। इस दिन अपनी क्षमता अनुसार दान दें। अक्षय तृतीया पर किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करनी चाहिए।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

