खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को दिन के वक्त गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि, शाम होते-होते मौसम करवट ले रहा है और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बदल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही एक-दो स्थानों पर बदल गरजने के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर लगातार रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अगले 4 दिनों में छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन साथ बिजली गिरने की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।
फिलहाल प्रदेश में मौसम सिस्टम की बात करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पूर्व ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय है, जो लगभग 3.1 किलोमीटर से लेकर 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से झारखंड तक लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, दूसरी द्रोणिका उत्तर मध्य महाराष्ट्र से मन्नार की खाड़ी तक सक्रिय है, जो करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव और स्थानीय स्तर पर बारिश, अंधड़ व वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

