खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना पोलमपल्ली अंतर्गत ग्राम गोडेलगुड़ा में घटित जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में सम्मिलित सभी 11 आरोपियों माड़वी राजू, पोडियम लखमा, दिरदो देवा, मड़कम भीमा, दिरदो महेश, माड़वी सोमा, माड़वी देवा, दिरदो हूंगा, माड़वी रामा, माड़वी हड़मा, माड़वी सन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियो के निशानदेही पर साक्ष्य जब्त कर सभी 11 आराेपियाें काे गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। विदित हाे कि मृतक कुहराम आयता पर जादू टोना करने का आराेप लगाकर प्राणघातक चोट पहुंचाकर हत्या कर, साक्ष्य छिपाने शव को जलाकर राख कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 अप्रेल 25 को इसके पिता कुहराम आयता पर जादू टोना करके परेशान करने का आरोप लगाते हुए मीटिंग करके ग्राम गोडेलगुड़ा निवासी माड़वी राजू, पोडियम लखमा, दिरदो देवा, मड़कम भीमा, दिरदो महेश, माड़वी सोमा, माड़वी देवा, दिरदो हूंगा, माड़वी रामा, माड़वी हड़मा, माड़वी सन्ना द्वारा एक राय होकर हत्या करने का योजना बनाकर जबरन इसके घर मे घुसकर इसके पिता के साथ ईंट, लात घुसा से मारपीट कर हत्या कर, शव को खाट में जंगल ले गए। बीच बचाव करने पर घर के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी गई एवं रिपोर्ट करने पर गांव से भगाने की धमकी दी गई।
रिपोर्ट पर तत्काल थाना पोलमपल्ली में अपराध क्रमांक 03/ 25 धारा 103(2), 238, 332(क), 351(3), 190, 191 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 5 छ.ग. टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 दर्ज कर तत्काल मामले की जानकारी सभी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गईं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के पालन में फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्यों को जब्त किया गया,मृतक का शव राख बरामद कर फारेंसिक जांच उपरांत शव पोस्टमार्टम हेतु सी.एच.सी. दोरनापाल भेजा गया, इसी दौरान पुलिस की अन्य टीम द्वारा मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गांव में घेराबंदी का पकड़ा गया सभी आरोपियों से पूछ-ताछ में जुर्म स्वीकार करते हुए मृतक पर जादू-टोना का आरोप लगाकर एक राय होकर सभी ने मिलकर मार-पीट कर हत्याकर शव को जंगल मे ले जाकर जला देना बताये।
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना दोरनापाल से निरीक्षक मुकेश यादव थाना प्रभारी दोरनापाल, सउनि. वासुदेव शर्मा, आर. 440 मनोज कुमार, थाना पोलमपल्ली से उप निरीक्षक मंगलूराम सोढ़ी, सउनि. हीरासाय सिदार, सउनि. मनोज यादव, प्र.आर. 523 तुलाराम बघेल, आर. 882 पुनेम जोगा, आर. 106 मड़कम सोमा, आर. 308 नरेन्द्र ध्रुव, आर. 1391 शेख उस्मान ने विशेष भूमिका निभाई।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

