खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियाें के उत्तर पश्चिम सब जाेनल प्रभारी रूपेश ने एक पर्चा जारी कर एक महीने लिए नक्सल ऑपरेशन रोकने की मांग किया गया है। जारी पर्चा में लिखा है कि शांति वार्ता को लेकर 8 अप्रैल को दिया गया मेरा पहला बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा गया है कि सुरक्षा का गारंटी देते हुए इस कोशिश को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए भी उन्हें धन्यवाद बताना चाहता हू। पहला पत्र में भी मैं ने बताया था, फिर एक बार बता रहा हूं कि इस कोशिश का मुख्य उद्देश्य कगार के नाम से हो रहे हत्याकांड पर तरंत रोक लगाना चाहिए, समस्या का हल होना चाहिए, शांति वार्ता के जरिए इसे हासिल कर सकेंगे। हमारी पेशकश के पीछे और कोई रणनीति नहीं है। जब आप और हम वार्ता के लिए तैयार है, तो दोनों ओर से कम से कम अस्थायी तौर पर युद्ध विराम का ऐलान करना लाजमी है। यह शर्त का दायरे में नहीं आता, बल्कि शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने का हिस्सा है। इस पर आप की प्रतिक्रिया का हम प्रतीक्षा करेंगे।
इस समस्या का परिष्कार के लिए मैं और कुछ साथियों सोच रहे है, उसे पूर्णरूप देने के लिए, वार्ता में हमारी तरफ से प्रतिनिधित्व करने वाले एक मध्यवर्ती प्रतिनिधिमंडल और हमारे पार्टी के प्रतिनिधियों को हम तय करने के लिए हमारी केंद्रीय कमेटी एवं स्पेशल जोनल कमेटी के नेतृत्वकारी कामरेडो से मिलना जरूरी है। उनसे मिलने के लिए मैं और मेरे सहयोगियों को सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए। उसके लिए सरकार से मेरी अपील है कि एक महीने तक शासकीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशनों पर रोक लगाया जाए। चूंकि मैं ने पहले ही हमारे तमाम कामरेडो से प्रेस बयान और विशेष पत्र के जरिए अपील किया कि इस वार्ता के दौर में सरकारी सशस्त्र बलों पर बंदूक नहीं चलाएं, इसलिए आप मेरी बात पर सहमत हाे, हमारे साथ वार्ता करने के लिए तैयार है, तो छत्तीसगढ़ में तैनात तमाम केंद्र-राज्य सरकारी बलों को एक महीने तक युद्ध विराम करने पर आदेश जारी करें। बस्तर में हिंसा का दौर पर फौरन रोक लगाएं, यह सरकार से मेरा अनुरोध है। सुरक्षा बलों पर हमला न करने की मेरा पत्र ( पार्टी कैडर के लिए) जारी होने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार आक्रामक अभियान चलाया गया। 12 अप्रैल को बीजापुर जिला, भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत इंद्रावति नदी के किनारे अनील पूनेम सहित तीन लोगों को पकड़कर हत्या किया गया। 16 अप्रैल को कोंडागांव जिले के किल्लेम के पास डीवीसी मेंबर होलदेर सहित दो लोंगों का हत्या किया गया। इसे कैसे समझेंगे ? ये हत्याकांड ऐसा ही जारी रहने से शांति वार्ता के लिए किये जा रहे यह प्रयास का कोई मतलब नहीं रहेंगे। इस लिए मैं सरकार से और गृहमंत्री विजय शर्मा जी से फिर एक बार अनुरोध कर रहा हूं कि शांति वार्ता आगे बढ़ने व स्थायी समाधान के लिए यह सब बंद होना चाहिए।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

