खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आवापल्ली थाना व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 229 वाहिनी मुरदण्डा का संयुक्त बल बायगुड़ा की ओर एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी।
इस दौरान बायागुड़ा के जंगल में सुरक्षाबलाें को देखकर भागने का प्रयास कर रहे तीन नक्सलियों जोगा मड़कम, महेश बारसे, हेमला हड़मा को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलाें ने इनके कब्जे से विस्फोटक के साथ टिफिन बम, वायरलेस सेट, कार्डेक्स तार, इलेक्ट्रिक तार व नक्सलियों के पांपलेट बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने करते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध थाना आवापल्ली में कार्रवाई उपरान्त आज शुक्रवार काे रिमाण्ड पर बीजापुर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

