खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सायबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम ने बालिका को खरसिया से सुरक्षित बरामद कर लिया है।
नाबालिक युवती का अपहरण और उससे दुष्कर्म के मामले में चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने सायबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और टीम को रायगढ़ जिले के खरसिया रवाना किया।
आरोपी मन्नु सारथी, जो कि कोरबा जिले का रहने वाला है, उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Trending
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान

