खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के छात्राओं के रोजगार कौशल के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 24 अप्रैल तक किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित बाजपेयी ने बताया कि प्रशिक्षण में महिंद्रा ग्रुप और नांदी फाउंडेशन द्वारा महिंद्रा प्राइड क्लासरूम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रोजगार के लिए इंटरव्यू प्रिपरेशन, कम्युनिकेशन स्किल, बॉडी लैंग्वेज जैसे अन्य रोजगार कौशल पर सारगर्भित और सटीक जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में नागपुर से आयी सुमिताली पालटीवाले ने कहा कि महाविद्यालय में होने वाले सात दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के छात्राओं को प्रोफेशनल स्किल्स, इंटरव्यू के लिए तैयारी, व्यक्तिगत विकास जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं में प्रशिक्षित किया जाना है। कार्यक्रम में प्रो. के. अहमद ने बच्चों को स्नातकोत्तर पश्चात रोजगार प्राप्ति के रोजगार कौशल पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति लकड़ा द्वारा किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के समस्त छात्राएं उपस्थित रही।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

