खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गेंदले ने बताया कि बाल विवाह करने पर बाल विवाह अधिनियम 2006 के अंतर्गत 02 साल की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना का प्रावधान है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंजूबाला शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह से बचपन खत्म हो जाता है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चाईल्ड हेल्पलाईन के समन्वयक उमाशंकर कश्यप ने हेल्पलाईन नम्बर 1098, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में सरपंचगण, संरक्षण अधिकारी कपिल यादव, यशवंत शर्मा, संजय बघेल, विकास देवागंन मौजूद रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

