खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के जिला पंचायत में मछुआरा वर्ग के कल्याण एवं विकास हेतु जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मछुआ सहकारी समिति, समूह एवं मत्स्य पालकों के साथ परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, महापौर संजय पाण्डे, एमआईसी सदस्य योगेंद्र पांडे, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, पद्मनी कश्यप, संतोष बघेल, ललिता कश्यप, हरीराम मंडावी, रामचंद्र कोर्राम, विजय ध्रुव, उप संचालक मत्स्य विभाग सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा के जगदलपुर प्रवास के दौरान महापौर संजय पाण्डे ने स्थानीय सर्किट हाउस में बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य योगेंद्र पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रकाश झा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

