खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के नगरनार स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने एक ही दिन में 10169 टन हॉट मेटल और 8260 टन क्वाइल का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह अब तक का एक दिन में सबसे ज्यादा उत्पादन है। एनएसएल के ब्लास्ट फर्नेस ने एक ही दिन में 10169 टन हॉट मेटल का उत्पादन हासिल किया, जो इसकी डिजाइन की गई अधिकतम क्षमता को पार कर 2.26 टन/घन मीटर दिन के उत्पादन तक पहुंच गया है। इसी तरह सेंटर प्लांट ने 12385 टन का अपना सबसे अधिक दैनिक उत्पादन किया है। वहीं स्ट्रिप मिल ने 8260 टन एचआर क्वाइल उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही स्टील मेल्टिंग शॉप ने एक ही दिन में 47 हीट और 8600 टन लिक्विड स्टील का प्रभावशाली उत्पादन हासिल किया। अगस्त 2023 में चालू की गई इस फर्नेस की उपयोगी मात्रा 4506 क्यूबिक मीटर है और इसे मूल रूप से 9500 टीडीपी के औसत हॉट मेटल उत्पादन के लिए डिजाइन किया गया था। जिसमें 9900 टीडीपी की रेटेड पिक और 2.2 टन दिन के उत्पादन के हिसाब से डिजाइन किया गया था।
एनएमडीसी स्टील के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमिताभमुखर्जी ने कहा कि कमीशनिंग के कुछ महीनों के अंदर ही डिजाइन क्षमताओं को पार करना हमारी इंजीनियरिंग कुशल टीमों की क्षमता को प्रदर्शित करता है। यह उपलब्धियां भारत के इस्पात निर्माता के बीच अपनी जगह बनाने के लिए एनएसएल की तत्परता का एक महत्वपूर्ण परिणाम है, यह नई उपलब्धि है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

