खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना में 14 अप्रैल को प्रार्थी आलोक बैनर्जी एवं खकेन्द्र साउथ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 एवं 14 के मध्य रात्रि में चोर द्वारा प्रार्थी आलोक बैनर्जी का मोटर सायकल एवं मंदिर में रखे 4 हजार रूपए तथा प्रार्थी खकेंद्र के स्कूटी को चोरी कर ले गए है, रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया था,15 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिला कि पूर्व आदतन चोर सुरेन्द्र अपने साथियो के साथ अलग-अलग वाहनो में घूम रहा है, जिसकी जांच पर थाना बचेली पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबिश आरोपियों को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी सुरेन्द्र अलामी व उसका बड़ा भाई राजू अलामी व साथी राहुल ध्रुव ने रेल्वे कालोनी के सांई मंदिर के दान-पेटी व हीरो होण्डा मोटर सायकल व बहादुर पारा बचेली से सुजूकी स्कूटी की चोरी करना स्वीकार किया, आरोपियोंं के कब्जे से चोरी हुये वाहन को जब्त किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शातिर चोर है, पूर्व में भी इनके विरूद्ध चोरी व नकबजनी के मामले दर्ज हैं, जिसमें जेल जा चुके है, तीनाें चाेरी के शातिर आरोपीगणो के विरूद्ध थाना बचेली में कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

