खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिल मुख्यालय में जैन समाज के सदस्याें ने मध्य प्रदेश के नीमच ज़िले की जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कछाला में जैन संतो पर हुए कायराना हमले के विरोध में आज बुधवार सुबह 10 बजे ओसवाल भवन से एक शांतिपूर्ण रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर एक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।
जैन समाज के अध्यक्ष हरीश जैन ने बताया कि 13 अप्रैल 2025 को जैन समाज के मुनिराज अपने विहार के दौरान ग्राम कछाला के हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम हेतु ठहरे थे। उसी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने संतों से लूट-पाट के इरादे से मारपीट की और उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। यह हमला न केवल जैन समाज की आस्था और विश्वास पर चोट है, बल्कि मानवीय मूल्यों, शांति और अहिंसा के सिद्धांतों का भी घोर अपमान है। उन्हाेने बताया कि ज्ञापन में इस बात को भी रेखांकित किया गया कि जैन संत निःस्वार्थ और तपस्वी जीवन जीते हैं, जो किसी भी प्रकार की संपत्ति नहीं रखते। वे केवल शुद्ध शाकाहारी घरों से भिक्षा में भोजन ग्रहण करते हैं। इस दृष्टि से उन पर किया गया हमला निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

