खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज 16 अप्रैल को वर्ष 2006 और 2008 की नृशंस घटनाओं में बलीदान हुए जवानों एवं नक्सल हिंसा का शिकार बने निर्दोष आदिवासियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने साेसल मीडिया के X हैंडल में वीडियो पोस्ट कर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घटना के बारे में बताया कि 16 अप्रैल हमारे प्रदेश के इतिहास में एक अमानवीय, रक्तरंजित और दुःखद स्मृति के रूप में दर्ज है। वर्ष 2006 में बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरकीपार स्थित पुलिस पोस्ट पर नक्सलियों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण हमला आज भी हमें झकझोर देता है। इस हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 9वीं वाहिनी ‘ए’ कंपनी के 4 वीर जवान एवं 7 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) वीरगति को प्राप्त हुए। 1 पुलिसकर्मी और 3 एसपीओ गंभीर रूप से घायल हुए। उनका बलिदान हमारी सुरक्षा और संविधान की रक्षा के लिए था, जिसे हम कभी नहीं भूल सकते।
उन्होंने आगे कहा कि इसके दो वर्ष पश्चात 16 अप्रैल 2008 को बीजापुर थाना क्षेत्र के पामेड़ के जंगलों और खेतों में मुखबिरी के संदेह में 6 निर्दोष आदिवासी – माड़वी देवा, माड़वी कुंजाम, माड़वी सोमारू, माड़वी केसा, माड़वी आयता और करतम देवा (सभी निवासी कंचाल) की नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी। यह न केवल अमानवीयता का चरम था, बल्कि उस आदिवासी समाज पर एक गहरा आघात है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के परिजनों और पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। नक्सल हिंसा के विरुद्ध यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी और एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण छत्तीसगढ़ का निर्माण ही हमारे वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

