खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नगरपालिका बीजापुर के शांति नगर वार्ड में एक पानी टैंकर के चालक को आज मंगलवार सुबह पुलिस के द्वारा पीटे जाने की घटना के बाद नगरपालिका कर्मचारियों में गुस्सा है, और शांति नगर वार्ड में पिछले दो दिनों से पानी टैंकर की आपूर्ति बंद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर चालक अपने ट्रैक्टर से पानी ले जा रहा था। सड़क पर खड़ी एक मोटर साइकिल से थोड़ी सी टक्कर हो गई। इस घटना में शामिल पुलिस कर्मियों (जिनकी स्वय ंकी मोटरसाइकिल नहीं थी) ने टैंकर चालक के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद नगरपालिका कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए शांति नगर वार्ड में पानी टैंकर की आपूर्ति बंद कर दी है। उनका कहना है कि पुलिस कर्मियों ने बिना वजह टैंकर चालक को प्रताड़ित किया, जबकि वह केवल अपना काम कर रहा था। इसकी शिकायत नगर पंचायत सीएमओ को ट्रैक्टर चालकों द्वारा की जा चुकी है। स्थानीय लाेगाें ने शांति नगर वार्ड में पानी की आपूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

