खबर वर्ल्ड न्यूज-कोटा। कोटा क्षेत्र के ग्राम भनवारटंक मरहीमाता दर्शनीय स्थल में अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वालों पर बेलगहना पुलिस ने सादी वर्दी में पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की है। ‘नशा के विरुद्ध चेतना और प्रहार’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने दर्शनार्थियों के भेष में पहुंचकर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में रामचरण मरकाम और बृजेश यादव वर शामिल हैं, जिनके पास से कुल 350 लीटर कच्ची महुआ शराब और कुल 770 रुपये की बिक्री राशि बरामद की गई। जप्त शराब और नकदी की कुल कीमत 70,770 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान रामचरण के पास से 210 लीटर और बृजेश के पास से 140 लीटर शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

