खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इंद्रावती नदी के जल संकट को लेकर आज किसानों एवं ग्रामीणों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ी बैठक की, इसके साथ ही चित्रकोट जलप्रपात का अवलाेकन करने के बाद दीपक बैज ने कहा कि यदि जल्द ही इंद्रावती नदी के जल संकट का समाधान नही हाेने की स्थिति में आने वाले समय में प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन किया जायेगा । बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती के लिए हम जनता के साथ मिलकर हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्हाेने कहा कि बस्तर, डबल इंजन के कुशासन की भरपाई करने के लिए मजबूर है। जल्द ही इंद्रावती नदी बचाने जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा और इस गूंगी बहरी सरकार से अपना अधिकार लिया जाएगा।
दीपक बैज ने कहा कि भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले बेहाल चित्रकोट जलप्रपात का बुरा हाल देखिए। इंद्रावती नदी छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान का वह अंश और बस्तर की जीवनदायिनी है। हमारे आदिवासी, किसान, जीव-जंतु, हमारा जंगल इंद्रावती पर निर्भर है। ओडिसा से निकलने वाली इंद्रावती नदी की कुल लंबाई 535 किमी है, जिसमें ओडिसा में 164 किमी और छत्तीसगढ़ में 233 किमी की यात्रा इंद्रावती करती है। इंद्रावती का आधा हिस्सा छत्तीसगढ़ से गुजरता है, लेकिन दोनों तरफ की डबल इंजन की सरकार का कमाल देखिए कि आज छत्तीसगढ़ में केवल 16 प्रतिशत ही पानी ही छोड़ा जा रहा है। उन्हाेने कहा कि चित्रकोट जलप्रपात की यह हालत भाजपा सरकार की बस्तर के साथ की जा रही बेईमानी को बयां कर रही है। प्रदेश के टूरिज्म को बढ़ावा देने का दंभ भरने वाली सरकार धरती की प्यास बुझाने के काबिल भी नहीं बची है, पर्यटन तो दूर की कौड़ी रही। दीपक बैज ने कहा कि मेरा बचपन यहां बीता है, मैंने इस नदी में तैरना सीखा है, बहाव को काटकर आगे बढ़ना सीखा है, इसलिए बस्तर और इंद्रावती के इस दर्द को महसूस कर सकता हूं। दोनों तरफ की डबल इंजन सरकार से मेरी दरख्वास्त है कि बस्तर की छाती पर आरी चलाना बंद करे। यह प्रकृति का दिया आशीर्वाद है, बस्तरवासियों से उनका अधिकार मत छीनें। बस्तर का हर आम जनमानस अब इंद्रावती को बचाने की लड़ाई लड़ने तैयार है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

