खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के प्रवास पर रविवार को नक्सल प्रभावित सुकमा जिल पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का विमान मौसम की खराबी की वजह से उड़ान नहीं भर पाया जिसके कारण उन्हें वापसी में सड़क मार्ग से रायपुर लौटना पड़ा। गौरतलब है कि सुकमा की एक बैठक में शामिल होने राज्य सरकार के विमान से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को सुबह जगदलपुर पहुंचे थे।
बाद में उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ जगदलपुर हेलिकाप्टर में सुकमा के लिए रवाना हुए थे, लेकिन वापसी के दौरान खराब मौसम के कारण उनका हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया, इस कारण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप सड़क मार्ग से झीरम घाटी मार्ग से हाेते हुए पहले जगदलपुर पहुंचे और फिर उपमुख्यमंत्री जगदलपुर में स्टेट बैंक चौक में स्थित भाजपा नेता आर्येद्र सिंह आर्य के प्रतिष्ठान पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव से भेंटकर जगदलपुर से सड़क मार्ग से ही रायपुर रवाना हाे गये।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं रात्री लगभग 11:45 बजे अपने एक्स पर रात्री में झीरम घाटी से आने के दाैरान का एक विडियाें शेयर करते हुए जानकारी साझा कर अवगत करवाया, और बस्तर संभाग में नक्सलवाद के कमजाेर पड़ने का संदेश दिया। विदित हाे कि 25 मई 2013 को नक्सलियाें ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के झीरम घाटी में कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा में शामिल लगभग 200 कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता के काफिले पर हमला कर दिया था। जिसमें पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, छत्तीसगढ कांग्रेस प्रमुख नंदकुमार पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ला सहित 27 लाेगाें की माैत हाे गई थी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

