खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम निपानी गांव के एक घर में महिला की खून से सनी लाश मिली है। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। परिजनों की शिकायत पर बालोद पुलिस और सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला रामबत्ति साहू पति रमेश 35 वर्ष घर मे अकेली थी और पति और बच्चे अलग-अलग कार्यों से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान रात को करीब 12 बजे बच्चे वापस घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बच्चों को जमीन पर अपनी मां की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। बच्चों ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी, जिसके बाद आज सुबह पुलिस में सूचना दी गई।
ये बात भी सामने आई – महिला को अवैध संबंध के चलते किसी ने मौत के घाट उतारा है। बताया जा रहा है कि अन्य व्यक्ति से संपर्क में रहने को लेकर पति के साथ महिला की आय-दिन लड़ाई होती रहती थी। फिलहाल महिला की हत्या किसने की यह जांच का विषय है। इस पूरे मामले की जांच के बाद ही कातिल की पहचान और हत्या की असली वजह सामने आ सकेगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

