खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के नक्सल प्रभावित रहे बयानार गांव में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने 1.03 करोड़ रुपए की लागत से बने नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 3.05 करोड़ रुपए के अन्य विकास कार्यों की भी घोषणा की।
यह स्वास्थ्य केंद्र आस-पास के 21 गांवों के लगभग 15 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा, अब ग्रामीणों को इलाज के लिए मीलों दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह बदलाव की मिसाल है कि जो युवा कभी हथियार उठाने को मजबूर थे, वे अब रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान दे रहे हैं। जंगलों से घिरे इस गांव में लंबे समय तक नक्सलवाद का साया रहा, पहले यहां सूरज की रोशनी भी मुश्किल से पहुंचती थी। सरकारी योजनाएं और स्वास्थ्य सेवाएं दूर की कौड़ी थी, लाेग अब विकास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
Trending
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

