खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। हनुमान जयंती पर जहां देश भर में हिन्दू आस्था के साथ पूजा-पाठ में जुटे थे, वहीं चाम्पा में कुछ लोग धर्मान्तरण कराने की योजना बना रहे थे।मामले में पुलिस की दखल के बाद माहौल शांत हुआ और आयोजन में शामिल चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों को उनके घर भेज दिया गया है।
घटना चाम्पा के बीडीएम अस्पताल चौक की है, जहां शनिवार को तीन मंजिला इमारत में प्रार्थना सभा की तैयारी की जा रही थी। आयोजन में शामिल होने के लिए महिला और बच्चों के साथ कुछ पुरुष भी पहुंचे थे। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके में पहुंचे और पाया कि प्रार्थना सभा में केवल हिन्दू ही हैं। लोगों से चर्चा करने पर धर्मान्तरण का अंदेशा हुआ, जिसके बाद चाम्पा पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
प्रार्थना सभा में शामिल होने आए अच्छे राम कुर्रे ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ एक साल से आ रहे हैं। पहले चलने ने समस्या थी, जिसमें प्रार्थना के बाद फायदा हुआ। शविवार को विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया था, जिसमें पाप का नाश होना बताया गया था। अच्छे राम कुर्रे की तरह सभा में 60-70 लोग थे, लेकिन एक-दूसरे को कोई भी नहीं पहचानते थे। बताया गया कि रायपुर से आए ब्रदर प्रार्थना करा रहे थे।
मिली धर्म परिवर्तन से जुड़ी किताबें
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा थाना प्रभारी प्रार्थना सभा में पहुंचे और मौजूद लोगों में चर्चा की। जिस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, वहां धर्म परिवर्तन सम्बन्धी सामग्री, पुस्तक और पोस्टर मिले। इसके साथ ही प्रार्थना के नाम पर बीमारी ठीक करने का भी दावा किया जा रहा था। पुलिस ने मामले मे चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चांपा से जैक्सन और अनसुईया के अलावा रायपुर से योगेश कुमार और मध्य प्रदेश से आई महिला हेतल शामिल हैं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

