खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। पीएम सेजेस शिवलाल राठी स्कूल, बेमेतरा के कक्षा 6वीं से 8वीं तक के 120 विद्यार्थियों का दल पांच शिक्षकों के साथ दिनांक 11 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को रायपुर स्थित साइंस सेंटर एवं पुरखौती मुक्तांगन के एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर गया। यह भ्रमण ‘Exposure Visit’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल-खेल में विज्ञान की अवधारणाओं से परिचित कराना, नवाचार और तकनीकी ज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करना था।
रायपुर साइंस सेंटर में विद्यार्थियों ने ‘जादुई पानी का नल’, ‘तैरती गेंद’, ‘दर्पण भूल-भुलैया’ जैसे विज्ञान के अद्भुत प्रयोगों को देखा और समझा। इसके अलावा उन्होंने ‘3-डी शो’ एवं ‘तारा मंडल’ का भी आनंद लिया। केंद्र के बाहर उद्यान में लगी सरल मशीनों, ध्वनि, प्रकाश एवं विज्ञान से संबंधित मॉडल्स को भी विद्यार्थियों ने उत्सुकता से परखा।
छात्रों ने ‘शिशु कक्ष’ में विभिन्न प्रकार की पहेलियों और विज्ञान किट्स के माध्यम से सरल प्रयोग भी किए। इसके बाद उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन का भ्रमण कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक धरोहरों को नजदीक से जाना व सराहा।
यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव रहा, जिससे उन्हें पाठ्यपुस्तक से परे जाकर विज्ञान एवं संस्कृति को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर मिला।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

