खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी आज शनिवार काे दंतेवाड़ा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 मांझीपदर, गीदम नगर पंचायत क्षेत्र के मस्जिद पारा एवं विकासखण्ड गीदम के ग्राम पंचायत कासोली पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी के समक्ष वार्डवासियों व ग्रामीणों ने सड़क एवं गांव व वार्ड के विकास के संबंध में मांग रखी जिस पर विधायक चैतराम अटामी ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए गांव व वार्ड के विकास के सभी कार्यों को जल्द पूरा करने की बात कही।
दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने कहा की मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे जिले में सुशासन तिहार 2025 का अभियान आम जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें दूर करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई एक सराहनीय पहल है। ग्राम पंचायत से लेकर कलेक्टोरेट तक, हर कार्यालय में समाधान पेटियां लगाई गई थी, जहां 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आमजनता से शिकायतें और सुझाव लिया गया है। उन्हाेने बताया कि इन सभी आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए समाधान शिविरों का आयोजन 5 मई से 31 मई तक किया जाएगा । इन शिविरों में आवेदकों को उनकी समस्याओं की स्थिति की जानकारी दी जाएगी, और जहां संभव होगा, समस्या का तत्काल समाधान भी किया जाएगा, आपका साथ ही हमारा विश्वास है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

