खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले के मालखरौदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चारपारा में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक मां ने अपने मंझले बेटे और वर्तमान पति के साथ मिलकर अपने ही बड़े बेटे की हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया।
? घटना का विवरण
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान संदीप भारती (उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसकी मां सरिता भारती, मंझले बेटे कारण भारती (उम्र 22 वर्ष) और सरिता के दूसरे पति रंजीत भारती ने मिलकर संदीप की हत्या की और उसे घर में दफना दिया।
?️♂️ शिकायत से हुआ खुलासा
गांव के ही एक युवक अरविंद भारती ने शुक्रवार को मालखरौदा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उसे संदेह था कि संदीप की हत्या की गई है और उसका शव घर में ही कहीं दबा दिया गया है।
? पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामला दर्ज होते ही सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद एसडीएम की अनुमति से शव को घर के भीतर खुदाई करके निकाले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
थाना प्रभारी सतरूपा तारम ने पुष्टि की कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सके।
? प्रारंभिक जांच में सामने आए पहलू:
-
हत्या का कारण पारिवारिक विवाद माना जा रहा है।
-
गांव के कुछ लोगों ने बताया कि संदीप और रंजीत के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी।
-
हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए घर में गड्ढा खोदकर दफनाया गया।

