खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा और जिला प्रशासन की पहल से दंतेवाड़ा जिले को पर्यटन के नए आयाम देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज शनिवार को ग्राम पंचायत पालनार में नौका विहार (बोटिंग) का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुंडामी ने फीता काटकर और नाव को हरी झंडी दिखाकर इस पर्यटन स्थल का उद्घाटन किया। जिस बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के पालनार में बम और बारूद की दहशत थी, आज उसी नक्सलगढ़ पालनार में पर्यटक बस्तर की खूबसूरत प्राकृतिक वादियों का आनंद लेंगे।
नौका विहार की शुरुआत से क्षेत्र में उल्लास का माहौल है। यह केवल एक मनोरंजन स्थल नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी लेकर आया है। नाव संचालन, गाइडिंग, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल जैसे माध्यमों से ग्रामीणों को आय के नए साधन उपलब्ध हो रहे हैं।
नंदलाल मुंडामी ने कहा कि यह परियोजना केवल पर्यटन नहीं, बल्कि समग्र क्षेत्रीय विकास का माध्यम है। दंतेवाड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के सामने लाना हमारा उद्देश्य है, जिससे स्थानीय पहचान बढ़े और युवाओं को नई दिशा मिले। उन्हाेने कहा कि पालनार का यह प्रयास जिले के लिए टूरिज्म आधारित विकास मॉडल के रूप में उभर रहा है। शासन और प्रशासन के साझा प्रयास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा। प्रशासन के द्वारा इस क्षेत्र को भविष्य में पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है।
इस दाैरान कुआकोंडा जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी, ग्राम सरपंच श्रीमती पवित्रा मुड़ामी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित भदौरिया, उप सरपंच विघ्नेश सिंहा हितावर, राजीव चौहान, पूर्व उपसरपंच उदय चंद्र सिंहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीणजन माैजूद रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

