खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर सरहदी इलाके इंद्रावती टाईगर रिर्जव के जंगल में आज शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियाें को ढेर कर दिया है, सुरक्षाबलाें ने मारे गये दोनों नक्सलियाें के शव और हथियार बरामद कर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेढ की पुष्टि करते हुए बताया कि दाे नक्सली मारे गये हैं, मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं, इलाके की सर्चिंग जारी है।
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी इलाके इंद्रावती टाईगर रिर्जव के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। उन्हाेने बताया कि दोनों दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों का यह जॉइंट ऑपरेशन है। सर्च अभियान अभी जारी है, मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है, इसका पता लग पाएगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

