संकटमोचक हनुमान का जन्मोत्सव इस वर्ष 12 अप्रैल 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह वही महापावन दिन है जब स्वयं भगवान शंकर के 11वें रुद्रावतार के रूप में पवनपुत्र हनुमान जी ने माता अंजना के गर्भ से अवतार लिया।
पूर्णिमा तिथि और हनुमान जी का जन्म
चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को सुबह 3:22 AM से शुरू होकर 13 अप्रैल सुबह 5:52 AM तक रहेगी। इसी तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार की खास बात ये है कि इस साल हनुमान जयंती शनिवार को है, जो शनि दोष निवारण के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है।
योगों का महासंयोग: दोगुना फल देगा पूजा
इस दिन हस्त नक्षत्र, व्याघात योग और बुधादित्य योग का महासंयोग बन रहा है। ये सभी शुभ योग हनुमान पूजा को दोगुना फलदायी बनाते हैं।
हनुमान पूजन के शुभ मुहूर्त
दोपहर मुहूर्त – 12:15 PM से 1:30 PM
लाभ-अमृत मुहूर्त – 2:30 PM से 3:30 PM
क्या करें इस पावन दिन?
हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें
घर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर परिवार के कल्याण की कामना करें। मंदिर जाकर इन चीज़ों का भोग लगाएं:
सिंदूर
बूंदी/लड्डू
केसरिया वस्त्र
चमेली का फूल और तेल
इन विशेष चौपाइयों का 108 बार जाप करें
‘नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।’
रोग, भय और कष्ट से मुक्ति
‘विद्यावान गुनी अति चातुर, रामकाज करिबे को आतुर।’
बुद्धि और धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा
‘संकट ते हनुमान छुड़ावै, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।’
जीवन के हर संकट से रक्षा
चोला चढ़ाने से क्या लाभ होता है?
हनुमानजी का चोला चढ़ाना एक शक्तिशाली उपासना मानी जाती है। इससे, पॉजिटीव एनर्जी मिलती है। शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होते हैं और रूके हुए कार्यों में सफलता मिलती है, इतना ही नहीं इससे दरिद्रता का भी नाश होता है। हनुमान जयंती के दिन आप इन चीजों को चढ़ा सकते हैं-
दरिद्रता दूर करने हेतु चना
संतान सुख के लिए सिंदूर व चमेली का तेल
परिवार की उन्नति हेतु चमेली के पुष्प
कार्य सिद्धि हेतु घी-सिंदूर का चोला, पीपल के पत्तों की माला (राम नाम लिखकर)
शनि दोष से छुटकारा पाने का खास उपाय
जिनकी कुंडली में शनि की दशा, साढ़ेसाती, या ढैय्या चल रही है, उन्हें इस दिन करें ये उपाय-
हनुमानजी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला अर्पित करें
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
51 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें
इससे शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है।
हनुमान जयंती का त्योहार न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि यह जीवन की हर बाधा से मुक्ति दिलाने वाला एक दिव्य अवसर भी है। इस पावन दिन पर सच्चे मन से पूजा करें, चोला चढ़ाएं और अपने जीवन को संकटों से मुक्त कर सकते हैं।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

