खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले से नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ओम प्रकाश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने पहले पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाया, फिर जबरदस्ती की और बाद में शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामला रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही गांव के हैं। 10 दिसंबर 2024 को आरोपी ने नाबालिक को शादी का झांसा दिया और बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के बार-बार कहने के बाद भी आरोपी शादी करने से इनकार करता रहा। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। रामचंद्रपुर पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश यादव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
Trending
- शिक्षा मंत्री की बैठक के बाद TET को लेकर शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, विभागीय परीक्षा कराने पर सरकार की सहमति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- तेंदूपत्ता के 46 लॉट की बिक्री के लिए 18 खरीदार नियुक्त, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
- जातिगत जनगणना पर संतोष पांडे का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पहले बताएं किस जाति से हैं
- अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: विक्रांत भूरिया को MP में पहचान बनाने की दी नसीहत, बोले- कांग्रेस का मतिभ्रम ही उसके विनाश का कारण
- रायपुर एयरपोर्ट पर निजीकरण की तैयारी, 50 साल की PPP कंसेशन पर जाएगा संचालन
- त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार, शक्कर-गुड़ से लेकर व्रत की सामग्री तक बढ़े दाम
- छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से सभी बिजली कनेक्शनों की eKYC, आधार से होगा सत्यापन; नाम में अंतर तो पहले कराना होगा सुधार

