खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में तेंदूपत्ता बोनस के लगभग 7 कराेड़ के भ्रष्टाचार के मामले में गुरूवार काे पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के दाेनाें घराें एवं उनके रिश्तेदार और अन्य 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घराें में छापेमारी किया गया। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम आज लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी छापेमारी कर रही है। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के घर पर छापेमारी के बाद आज शुक्रवार काे मनीष कुंजाम ने पत्रकारों से की चर्चा करते हुए कहा कि मैने स्वयं ही इस भ्रष्टाचार के मामले काे उजागर करते हुए इसकी लिखत शिकायत 8 जनवरी 2025 काे बीजापुर कलेक्टर काे किया था, जिसके बाद पूरी कार्यवाही शुरू हुई।
लेकिन एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी)और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने मेरे घर पर ही छापा मारा, छापे में कुछ भी नहीं मिला। मनीष कुंजाम ने कहा कि मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं असली गुनाहगार को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हाेने कहा कि मेंरे घर पर इस छापे की असली वजह दबाव और द्वेष की भावना है। उन्हाेने कहा कि जिला पंचायत और जनपद पंचायत चुनाव के बाद मुझे भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का दबाव बनाया था। लेकिन हमने उनकी बात नहीं मानी, साथ ही नक्सली खत्म हो रहे है अब माइनिंग का खनन होगा, जिसका हम लोग विरोध करते है। जिसके कारण दुर्भावनापूर्वक मेरी छवि काे खराब करने के लिए साेची-समझी कार्यवाही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

