खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के व्यस्ततम गांधी चौक पर आज शुक्रवार सुबह बस्तर ट्रेवल्स की एक यात्री बस ने रेड सिग्नल पर खड़े बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं, सात अन्य को मामूली चोटें आई हैं। कोंडागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में बनियागांव निवासी कमलेश नेताम की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कमला नेताम निवासी बनियागांव, सोनमती कोर्राम निवासी सन्दोनार एवं रानू कोर्राम निवासी सन्दोनार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को जप्त कर लिया है। कोंडागांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच का रही है, प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

