खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में प्रधानमंत्री ऋण योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जहां ठग ने किसान को 6 लाख लोन का झांसा देकर दस्तावेज और ब्लैंक चेक जमा कराया गया। और फिर चेक से 4.5 लाख रुपए उड़ाकर फरार हो गया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
पैसे ट्रांसफर होने के मैसेज ने पीड़ित किसान के होश उड़ा दिए, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। किसान अमित कुमार सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम सारधा में रहने वाला निर्णेजक किसान है। उसकी पहचान गांव के नजदीक रहने वाले मनोहर रात्रे से हुई। मनोहर का गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। 1 अप्रैल को आरोपी मनोहर ने किसान अमित को प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत 6 लाख रुपए के लोन दिलाने की बात कही। इस बहाने उसने अमित से उसका आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासबुक की फोटो कॉपी और ब्लैंक चेक ले गया।
अमित लोन मिलने का इंतजार कर रहा था। लेकिन 4 अप्रैल को आरोपी मनोहर ने किसान के बैंक में चेक लगाकर 4.50 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जब बैंक खाते से लाखों रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया तो किसान अमित के होश उड़ गए। इसके बाद से उसने मनोहर को कॉल किया, तो उसका फोन बंद आ रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी मनोहर की तलाश में जुटी है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

