खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को घरवालों ने पकड़कर सबसे पहले उसकी जमकर पिटाई और फिर इसके उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, जहां परमेश्वर पटेल नामक युवक ने 500 रुपए का लालच देकर 9 साल की मासूम के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। लेकिन बच्ची ने डरने की बजाय होशियारी दिखाई और दौड़कर सीधे अपने चाचा को पूरी बात बता दी। बच्ची की तत्परता ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
परिजनों ने आरोपी को तुरंत धर दबोचा और उसकी जमकर खातिरदारी की। इसके बाद उसे थाना तोरवा पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के मुताबिक आरोपी पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायायिक रिमांड में उसे जेल भेज दिया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

