खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर एक बार फिर नई दिशा दिख रही है। नक्सल संगठनों की ओर से हाल ही में एक शांति वार्ता का प्रस्ताव सामने आया है, जिस पर राज्य सरकार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन सख्ती के साथ। गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि “जो नक्सली हिंसा छोड़कर हथियार डालते हैं, उनके लिए सरकार के पास पुनर्वास की ठोस नीति है, लेकिन जो बंदूक उठाएंगे, उनके खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा।
? क्या कहा नक्सलियों ने?
उत्तर-पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी ‘रुपेश’ के नाम से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि:
-
“हम पुलिस जवानों को दुश्मन नहीं मानते।”
-
“हम आपसी संघर्ष की बजाय संवाद चाहते हैं।”
-
“हम चाहते हैं कि जनता और अपने कैडर पर गोली न चलाई जाए।”
? गृहमंत्री की दो टूक:
गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा:
“अगर कोई भी बातचीत के लिए तैयार है, तो सरकार भी तैयार है। यह पहल प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में की जा रही है। लेकिन बंदूक उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि राज्य सरकार के पास नक्सलियों के पुनर्वास की एक स्पष्ट और प्रभावी नीति है।

