खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली व्यवस्था के बिगड़ते हालात ने कांकेर शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार देर रात माहुरबंदपारा वार्ड के आक्रोशित नागरिकों ने शहर के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लगातार बिजली कटौती और बार-बार लाइट गुल होने से नाराज़ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बेहद अनियमित हो गई है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि रात के समय भी कई-कई घंटे बिजली नहीं रहती, जिससे गर्मी और उमस में लोगों का जीना दूभर हो गया है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ जमकर बहस हुई। वार्डवासियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। स्थानीय निवासियों की मांग है कि बिजली विभाग तत्काल स्थाई समाधान करे ताकि गर्मी के इस मौसम में आम लोगों को राहत मिल सके।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

