खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज भाजपा के लिए भी बेहद व्यस्त दिन रहने वाला है। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे।
बैठकों का सिलसिला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें सबसे पहले भाजपा महामंत्रियों की बैठक होगी। इसके बाद 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निगम, मण्डल और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की बैठक होगी। इसके पश्चात दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक निर्धारित है। अंत में दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
इन बैठकों का उद्देश्य पार्टी संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

