खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय जिले के विभिन्न गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न मंदिरों में दर्शन व पूजा-अर्चना की।
सांसद संतोष पांडेय कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मदनपुर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण किया। सांसद पांडेय ग्राम लखनपुर कला में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और यज्ञ कुंड की परिक्रमा कर क्षेत्र के खुशहाली की मंगलकामना की। ग्राम लालपुर में मां महामाया मंदिर के दर्शन किए। पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सोढ़ा में आयोजित श्रीराम जानकी मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा व श्रीराम कथा कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके बाद सांसद पांडेय ग्राम खम्हरिया में आयोजित विश्व शांति अश्वमेध महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ कुंड में आहुति दी। इसके पश्चात् पंडरिया व पांडातराई में मां महामाया मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना की। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नागरिकों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। ग्राम पोंडी में मां शीतला मंदिर पहुंचकर दर्शन व पूजा की। सांसद पांडेय बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मडमडा में भुवन यादव, पालेश यादव के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारिगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

