खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में राजीव नगर स्थित नहर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह से अकड़ चुका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजीव नगर क्षेत्र में नहर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर को एक शख्स पुल से गुजर रहा था तो उसकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने जामुल पुलिस को सूचना दी तो टीम वहां पहुंची। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ नहर के आसपास लग गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
शव पूरी तरह से अकड़ चुका था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शव दो दिन पुराना हो सकता है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। हत्या है या आत्महत्या यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गुमशुदा लोगों की पता साजी कर रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

