खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने के उदेश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। व्यक्तिगत एवं समुदाय स्तर पर पोषण संबंधित व्यवहार परिवर्तन पोषण अभियान का एक मुख्य उद्देश्य है। उद्देश्य प्राप्ति हेतु जन आंदोलन घटक अंतर्गत प्रति वर्ष विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पोषण पखवाड़ा का आयोजन मार्च-अप्रैल में किया जाता है। इसी कड़ी में भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार इस वर्ष भी कल 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर हरिस एस ने इस पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों में अधिकाधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करवाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा है कि पोषण पखवाड़ा के दौरान आयोजित गतिविधियों में सभी के समेकित व सक्रिय सहयोग से जनसाधारण, स्व सहायता समूहों के सदस्यों और ग्रामीणों की व्यापक सहभागिता हो सकेगी। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को आपसी समन्वय से पोषण पखवाड़ा को परिणाममूलक बनाने कहा है।
पोषण पखवाड़ा 2025 के दौरान मुख्य रूप से जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष ध्यान देने, पोषण ट्रैकर में उपलब्ध बेनिफिशरी मॉड्यूल का व्यापक प्रचार-प्रसार, सी-मैम मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन और बच्चों में मोटापे की समस्या को रोकने के लिए स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने सम्बन्धी जागरूकता इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इन गतिविधियों के अलावा कुपोषण मुक्ति हेतु जनजागरूकता एवं समुदाय तक पहुंच हेतु आंगनबाडी केन्द्रों में पोषण भी-पढ़ाई भी, पर्यावरण संरक्षण (मिशन लाईफ), जल संरक्षण, स्वसहायता समूहों की बैठक, खेलकूद गतिविधियां, टीकाकरण शिविर, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, अन्नप्राशन, योग शिविर, स्थानीय मिलेट आधारित परम्परागत खाद्य पदार्थों का प्रचार-प्रसार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आयुष एवं स्वच्छता सम्बन्धी गतिविधियां, डायरिया प्रबंधन, एनीमिया उन्मूलन जैसी संवेदीकरण गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। पोषण पखवाड़ा के प्रभावी एवं सुचारू आयोजन सहित पृथक-पृथक गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलों, नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया गया है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

