खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सुशासन तिहार 2025 के पहले चरण के प्रथम दिवस में जिले के सभी ग्रामों, हाट बाजार, नगर पंचायत बस्तर और नगर निगम जगदलपुर के वार्डों में, कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है । जिसमें आवेदक गण अपनी समस्या, शिकायत और मांग के लिए आवेदन कर रहे है । ग्रामीण इलाकाें में कलेक्टर के निर्देशानुसार समाधान पेटी के साथ आवेदन लिखने के लिए सहयोगी की व्यवस्था भी देखी गई, जिससे ग्रामीणअपनी मांग, समस्या, शिकायतें लिखवाकर समाधान पेटी में डाल रहे हैं।
उल्लेखनिय है कि बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस ने सुशासन तिहार 2025 के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था, कि पहले चरण के अंतर्गत 8 से 11 अप्रैल आवेदन पत्र प्राप्त करना है, इसके तहत जिले के सभी ग्रामों के चौक-चौराहों में और हाट-बाजारों में समाधान पेटी रखी जाएगी। साथ ही ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, तहसील, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय सहित जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय और नगर पंचायत व नगर पालिक निगम कार्यालय में भी समाधान पेटी के माध्यम से जनता की मांग, समस्या, शिकायतों को प्राप्त किया जाएगा। कलेक्टर ने समाधान पेटी के साथ आवेदन लिखने के लिए सहयोगी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक दिन आवेदन की जांच करने के लिए अधिकारी और मैदानी अमलों की ड्यूटी लगवाने के साथ ही प्रत्येक दिन ब्लॉक में आवेदनों को जमा करने एवं ऑपरेटरों के द्वारा पोर्टल में आवेदन की जानकारी अद्यतन करवाने के निर्देश दिए थे। पोर्टल में एंट्री की गई आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा निराकरण कर लगातार अपडेट किया जाएगा। साथ ही आवेदन के निराकरण में पात्र-अपात्र का पूरा विवरण का उल्लेख किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन प्राप्त किया जाएगा।
कलेक्टर ने दूसरे चरण में 4 मई तक आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण समाधान करने का समय बताया। इसके उपरांत समाधान शिविर 5 मई 31 मई तक मौके पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुशासन अभियान में जनता से अधिक से अधिक आवेदन लें। ग्राम में सुशासन तिहार के संबंध में अधिक सूचना देने के लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाने एवं ब्लॉक, नगर के वार्डों में माइक से सूचना को प्रसारित करवाने का निर्देश दिया था।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

